अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद में चारों विधानसभाओं के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रात: आठ बजे शुरू हो गयी है। पोस्टल बैलट पेपरों की गिनती सबसे पहले की जा रही है। सबसे पहले अमृतपुर तथा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र का रुझान सामने आएगा।
फर्रुखाबाद : 23वाँ चक्र
1- सुनील दत्त -भाजपा-83,952
2- सुमन मौर्य -सपा-58,974
3- विजय कटियार-बसपा-9,694
4-लुईस खुर्शीद-1,578
भाजपा प्रत्याशी सुनील दत्त 24,778 वोट से आगे।
अमृतपुर विधानसभा : 17वाँ चक्र
सपा डॉ.जितेन्द्र यादव : 34,142
भाजपा सुशील शाक्य : 67,833
शुभम तिवारी : 602
नरेन्द्र सिंह यादव : 1,982
अमित कुमार सिंह : 5,906
भाजपा 33,691 से आगे
कायमगंज विधानसभा 18वां चक्र
समाजवादी पार्टी सर्वेश अम्बेडकर : 51,004
अपना दल (एस) : सुरभि : 60,402
बसपा दुर्गा प्रसाद : 10,358
कांग्रेस : 1087
अपना दल की सुरभि 9,398 वोटों से आगे
भोजपुर विधानसभा : 22वाँ चक्र
भाजपा नागेंद्र सिंह राठौर : 82,249
सपा अरशद जमाल सिद्दीकी : 57,562
अर्चना राठौर : 1,816
आलोक वर्मा : 12,730
भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह 24,687 वोट से आगे।
सपा प्रत्याशी अरशद जमाल मतगणना स्थल से बाहर निकले
फर्रुखाबाद की भोजपुर विधान सभा से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर से लगभग 23 हजार मतो से पीछे चल रहे थे। जिससे वह चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर मतगणना स्थल से बाहर निकल गए।
कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद मतगणना स्थल से बाहर निकली
फर्रुखाबाद की सदर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद वोटों की गिनती में काफी पिछड़ गई। वह चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर मतगणना स्थल से बाहर चली गई। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त लगभग 19 हजार मतो से बढ़त बनाए है।