ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
प्रभु श्री राम की भक्ति सभी दुखों को दूर करने वाली मानी गई है। कहा जाता है कि प्रभु श्री राम का गुणगान करने से न सिर्फ मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि उनके परम भक्त भगवान हनुमान की भी कृपा प्राप्त होती है। प्रभु श्री राम को प्रसन्न करने के लिए पूजा-आराधना के अलावा आप रामचरितमानस की चौपाइयों का भी पाठ कर सकते हैं। रामचरितमानस में कई ऐसे महामंत्र और चौपाइयां हैं, जिनका पाठ करने से व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं। श्रीरामचरितमानस की हर चौपाई अपने आप में मंत्र जैसा प्रभाव रखती है, जो भक्तों को किसी भी संकट से उबारने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों के बारे में, जो एकदम सरल एवं बेहद प्रभावकारी हैं। जीवन में किसी भी तरह की परेशानी में आप इसका जाप कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा..
शत्रु नाश के लिए
बयरू न कर काहू सन कोई।
रामप्रताप विषमता खोई।।
भय व संशय निवृत्ति के लिए
रामकथा सुन्दर कर तारी।
संशय बिहग उड़व निहारी।।
अनजान स्थान पर भय के लिए
मामभिरक्षय रघुकुल नायक।
धृतवर चाप रुचिर कर सायक।।
संपत्ति प्राप्ति के लिए
‘जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।
मनोकामना पूर्ति एवं सर्वबाधा निवारण हेतु
‘कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।
भगवान राम की शरण प्राप्ति हेतु
सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।
सरनागत बच्छल भगवाना।।
विपत्ति नाश के लिए
राजीव नयन धरें धनु सायक।
भगत बिपति भंजन सुखदायक।।
रोग तथा उपद्रवों की शांति हेतु
दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।
आजीविका प्राप्ति या वृद्धि हेतु
बिस्व भरन पोषन कर जोई।
ताकर नाम भरत असहोई।।