अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
बीते दिनों मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी २८ वर्षीय अमर सिंह पुत्र सुरेश चन्द्र बाथम एटा में अपनी बहन रीना के यहां रहकर मजदूरी करता था। 17 मार्च को वह अपनी पत्नी गौरी, तीन वर्षीय पुत्र प्रीत तथा सात माह की बेटी चाहत के साथ एटा से बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा के गांव जिसुक नगला के पास तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी थी। चारों लोग घायल हो गये थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया था, जबकि अमर सिंह व उनकी पत्नी गौरी की हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
फर्रुखाबाद। छत पर किसी कार्य से गई महिला का अचानक से पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरी और घायल हो गयी। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए उसे डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली फर्रुखाबाद के तिकोना चौकी बजरिया निवासी 24 वर्षीय नेहा सिंह पत्नी रघुवेंद्र जो कि किसी काम से छत पर गई थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल जाने की वजह से वह नीचे जा गिरी और गम्भीर रुप से घायल हो गई। घायलावस्था में परिजनों ने उपचार के लिए उसे डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार जारी है।