चंडीगढ़: ओहदे और पद मन की प्रसन्नता और भावनाओ के नही दबा सकते एैसा ही कुछ देखने को मिलाआनंद कारज मोहाली के फेज-3 बी 1 स्थित गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब में जहाँ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े पुत्र नवजीत सिंह का विवाह समारोह था हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए चरणजीत सिंह चन्नी अपने बेटे की शादी के मौके पर इतने प्रसन्न थे कि दुल्हे की गाड़ी खुद ही ड्राइव करने लगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े पुत्र नवजीत सिंह विवाह के बंधन में बंध गए हैं। उनका विवाह डेरा बस्सी के अमला गांव की निवासी सिमरनधीर कौर के साथ हुआ है।
आनंद कारज मोहाली के फेज-3 बी 1 स्थित गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब में ये विवाह संपन्न हुआ
विवाह के लिए गुरुद्वारा साहिब को आकर्शक फूलों के साथ सजाया गया है और पुलिस की तरफ से इलाके में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। परिवार के इलावा गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री के करीबी दोस्तों और पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के इलावा कुछ खास शख्सियतें शामिल हुई। इससे पहले विवाह के लिए खास फूलों के साथ सजाई गई फॉर्च्यूनर गाड़ी खुद चला कर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।
इस दौरान पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री राणा गुरजीत सिंह, मंत्री रणदीप सिंह नाभा के इलावा कांग्रेस के कई विधायक और सीनियर नेता नवविवाहित जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।