ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
6 फरवरी, रविवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 6 फरवरी, रविवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल
जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने घर में रोजमर्रा के कार्यों को खत्म करने के लिए दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी वह समाप्त हो पाएंगे।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
वृषभ राशिफल
आज आप अनुभवी और अच्छे विचारों वाले लोगों से प्रेरणा लेंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी क्योंकि टीम वर्क के जरिए किए गए कार्यों में भी आज आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय- नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशिफल
आज आप अपने मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति में ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह पूरे उत्साह और जोश से करेंगे, जिसके कारण आपको अपने किए गए प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- सूर्य को अर्ध्य दें।
कर्क राशिफल
आज आपको अपने घर व नौकरी दोनों में अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों को परेशानी में डाल सकता है। आज आपको अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी आपको सफलता मिलेगी, लेकिन वह सफलता आपके मन के अनुकूल नहीं होगी। आज निवेश न करें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कारोबार में वृद्धि होगी। नए संपर्क से लाभ होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के सलाह की आवश्यकता होगी। किसी बौद्धिक काम में आज आपको कामयाबी मिल सकती है। आज का दिन आपका आध्यात्म के कार्यों में व्यतीत होगा। दिन अच्छा बीतेगा।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
कन्या राशिफल
सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ होगा। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को आज आपको धन उधार देना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है क्योंकि यदि अपने ऐसा किया, तो आपको धन की हानि का सामना करना पड सकता है। यदि आप किसी नई योजना का चलाने की सोच रहे हैं, तो अभी लागू ना करें।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें।
तुला राशिफल
आपको अपने मन के कार्य को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों की ओर किए गये कार्य आज आपका रुझान आपकी ओर खींचेंगे, जिसके कारण आपको इधर-उधर की बातों में ध्यान ना लगाना है।
उपाय- भैरव महाराज को इमरती को भोग लगाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्य भी आपका साथ देंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में भी यदि आज आपको कोई भला बुरा बोलता है, तो आपको उसकी बातों को दिल से नहीं लगाना है।
उपाय- शिवजी को चावल चढ़ाएं।
धनु राशिफल
यदि आज रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन एकदम सही नहीं है, आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे, जो भविष्य में आपको लाभ अवश्य देंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातक आज अपने कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
उपाय- नजदीक के किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
मकर राशिफल
आज किसी न किसी अनावश्यक खर्च के कारण आपका मूड खराब हो सकता है, इसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा भी निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उससे पूरी लगन निष्ठा से करेंगे, जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी।
उकुंभ राशिफल पाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं
कुंभ राशिफल
आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नई डील को फाइनल करना है तो उसे कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएं।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscop
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके भाग्य का सितारा बुलंद नजर आ रहा है। आज अपने कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर करके सफलता प्राप्त करेंगे। सुबह से ही आज आपको शुभ संदेश सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण आपका पूरा दिन प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।