ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
15 फरवरी, मंगलवार को मेष वाले कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। वृषभ राशि वालों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मिथुन वालों को संबंधों में मधुरता आएगी। कर्क वालों को यात्रा में सफलता मिलेगी। सिंह वाले खुद को मजबूत महसूस करेंगे। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशिफल
घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9
वृषभ राशिफल
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें। आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
मिथुन राशिफल
आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4
कर्क राशिफल
सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
सिंह राशिफल
परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
कन्या राशिफल
अपने दायरे से बाहर निकल नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। आपको नए मित्र बनाने की अधिक आवश्यकता है। आज किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनसे सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7
तुला राशिफल
परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए क्षमता से अधिक रिस्क ना लें। भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1
वृश्चिक राशिफल
आपके द्वारा किए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा रखना तकलीफदायक होगा। अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें।
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10
धनु राशिफल
गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी। आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8
मकर राशिफल
अपनी गलतियों का अवलोकन करें। अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3
कुंभ राशिफल
प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत को उचित न्याय मिलेगा। कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दूसरों के मतों का ध्यान रखें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8
मीन राशिफल
जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं। आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8