ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
15 मार्च, मंगलवार को आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। मंगलवार को सूर्य मीन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल
आज आप जीवनसाथी से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर करेंगे, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगी। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
वृष राशिफल
आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है। यदि आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं। आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। परिवार के मुखिया का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशिफल
आज जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते नजर आएंगे। आपने यदि अपने धन को निवेश करने का मन बनाया है तो शेयर बाजार, आदि में निवेश कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके कष्टों में आज सुधार हो सकता है।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
कर्क राशिफल
आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में आयोजित होने का मौका मिल सकता है। यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- आंकड़े के पौधे में जल चढ़ाएं।
सिंह राशिफल
आज आपका अपने किसी मित्र से मेल मिलाप हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षावों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि आगमन हो सकता हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कन्या राशिफल
आज आपको किसी पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। थकान के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है, जिसे आप योग व व्यायाम के द्वारा भी समाप्त कर सकते हैं। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, क्योंकि आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे।
उपाय- कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।
तुला राशिफल
आज अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है।
उपाय- शीतला माता की पूजा करें।
वृश्चिक राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु भी मित्र बनते हुए नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसका फायदा राजनीति में कार्यरत लोग अवश्य उठाएंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं।
धनु राशिफल
आपकी तरक्की देखकर लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे और वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में अपने दोस्त का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आपको व्यापार में एक के बाद एक डील मिलती रहेगी, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे।
उपाय- देवी मंदिर में तलवार अर्पित करें।
मकर राशिफल
राजनीति में कार्यरत लोगों को आज कोई उनका पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे, नहीं तो वह लंबे समय के लिए टल सकते हैं। जीवनसाथी से आपको हर संभव मदद मिलेगी।
उपाय- कांटेदार पौधए पर जल अर्पित करें।
कुंभ राशिफल
विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याओं का समाधान अपने गुरुजनों से मिलेगा, जिसके कारण उनकी सभी समस्याएं समाप्त होगी। आपके मन की इच्छा को संतान पूरी कर सकती है। मित्रों के साथ किसी छोटी मोटी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
मीन राशिफल
आपको अपनी सोच को संतान के ऊपर हावी नहीं होने देना है, उसके मन की बात जानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके रुके हुए धन की प्राप्ति के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको फिर भी धन को सोच समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा।आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा।
उपाय- हल्दी का स्वस्तिक घर के बाहर बनाएं।