ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
मेष
आज कुछ लोग आपसे धन उधार मांग सकते हैं। किसी से बहसबाजी न करें वरना आपको कठिनाई होगी। सहयोगी आपकी हर काम में सहायता करेंगे। आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लंच करने जा सकते हैं।
वृष
आज अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पहले की गई मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे।
मिथुन
आज मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। पुराने उधार को चुकाने में मुश्किलें आयेंगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है। दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले दिया गया उधार आपको मिल सकता है।
कर्क
आज जॉब में बदलाव करने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप समय बितायेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। अपनी जीवनशैली में आप सुधार कर सकते हैं।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। परिवार जनों के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या
आज आय के अवसर कम हो सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें। छात्र अपने करियर को लेकर परेशान होंगे। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है।
तुला
आज इंजीनियंरिंग विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। चोट लगने की संभावना है इसीलिए आपको सावधानी रखनी चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें।
वृश्चिक
आज सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को यश प्राप्त होगा। लेखकों और पत्रकारों को सम्मान मिल सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। मन में उमंग-उत्साह की भावना रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें।
धनु
आज अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। विचारशील लोगों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको कारोबार में लाभ मिलेगा।
मकर
आज सर्दी और एलर्जी के कारण आपको कठिनाई होगी। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। आपके विचारों की सराहना हो सकती है। कारोबार में परेशानी होने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आपका मन परेशान रहेगा।
कुंभ
आज व्यापार में आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बितायेंगे।
मीन
आज बढ़ते खर्चों को कम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। नई नौकरी में आ रही कठिनाई दूर होगी। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। काम को लेकर आप व्यवहारिक रहेंगे।