गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। जिले मेें लंबे समय बाद कोरोना के मरीजों की संख्या में बुधवार को कमीं दिखाई पड़ी। इससे स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत ली है। मगर यह कमीं कब तक रहेगी यह कहा नहीं जा सकता है। शाम को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट के मुताबिक 14 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3411 पर पहुंच गया है। अक्तूबर माह में शुरुआत से ही कोरोना संक्रमित मरीजो का आंकड़ा काफी ऊपर पहुंच गया था। बुधवार को अब तक का पहला मौका आया कि इतने कम संख्या में पॉजिटिव पाए गए। सूची के मुताबिक गांधी नगर कमालगंज में 55 वर्षीय महिला, द्वितीय तल आवास विकास का 42 वर्षीय युवक, मधवापुर जहानगंज का 40 वर्षीय युवक, कायमगंज की 32 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। सिरसा नगला की 17 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गई। पंचम नगरिया में छह संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 40 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय, 23 वर्षीय युवक, 6 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय और 19 वर्षीय युवक शामिल है। शीशमबाग कैंट में 44 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया। नगरिया गिरधर में 28 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। वहीं कमालगंज मेें आरटीपीसीआर से 79 और एंटीजन से 125 कोरोना टेस्ट लिए गए इसमें 1 व्यक्ति संक्रमित आया है। जो कि बहोरनपुर टप्पा हवेली का है। सीएमओ के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3411 हो गई है। 2520 इलाज के बाद सही हो गए है। 847 का इलाज कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से 44 की मौत हो चुकी है।