गौरब शुक्ला की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद- नगला बरी गांव में शुक्रवार रात शौचालय से निकले युवक को संदिग्ध हालात में पैर गोली लग गई। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस खुद गोली मारने की बात कह रही है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी फेरू सिंह के मकान का दूसरा दरवाजा खेत की ओर खुलता है। खेत की ओर शौचालय भी बना है। शुक्रवार रात करीब दो बजे फेरू का पुत्र सुखवीर राजपूत (25) शौचालय गया था। फेरू के अनुसार शौचालय से निकलने पर बाहर अंधेरे में खड़े दोपरिवार के लोग जब तब बाहर निकले हमलावर भाग निकले थे। पैर में गोली लगने से सुखवीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि युवक की पत्नी कई महीनों से मायके में है। पत्नी को बुलाने के लिए उसने खुद ही पैर में गोली मार ली है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।