उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के हसवा विकास खंड के छिछनी गांव की दोनों दर्जन महिलाओं ने मजदूरी का भुगतान न होने से बीडीओ से किया शिकायत। जिससे ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।
भारतीय किसान यूनियन ,,लोकशक्ति,, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीती सिंह एवं मोनू मौर्य शाह अयाह विधानसभा अध्यक्ष की अगुवाई में हसवा ब्लाक के छिछनी गांव से कमला देवी,शिव देवी, उमाकांत,विकेश कुमार,बदामिया देवी, राजेन्द्र, हीरा, सुमेर, निर्मला देवी, अनीता देवी, सहित दो दर्जन महिलाओं ने ब्लाक परिसर में डेरा डाला। खंड विकास अधिकारी प्रवीणानंद को शिकायत पत्र दे बताया कि प्रधान और रोजगार सेवक की मिलीभगत से मनरेगा योजना का पैसा महीनों तक कार्य किया है उसका पैसा नहीं है। जिससे हम मज़दूरों का पैसा न होने से परिवार खर्च कर्ज लेकर कर रहे हैं।औरहम लोगों के कच्चे मकान को पक्का दिखाया जाता है। जिससे हम मज़दूरों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि जाब कार्ड पर मजदूरी भी नहीं चढ़ाई जाती है। जिससे हम गरीबों हक़ में डाका डाला जा रहा है।और पैसा भी पाना मुश्किल होता जा रहा है।15 माह से मनरेगा मजदूरों का पैसा नहीं मिला है। घरों में कगांली आ गई। बच्चों को कर्ज लेकर भरण-पोषण कर रहे हैं।
हसवा खंड विकास अधिकारी प्रवीणानंद ने छिछनी गांव से आएं मनरेगा महिलाओं से कहा कि मनरेगा योजना का पैसा मिलेगा और जांच शुरू कर आवास योजना पर लाभ दिलाने की बात कही है। इसके अलावा जाब कार्ड पर मजदूरी नहीं चढ़ाई गई है।इसकी भी जांच की जा रही है।और जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। और आश्वासन दिलाया की एक हप्ते में आप लोगों के खातों पैसा पहूचने लगेगा। इस मामले में बीडीओ प्रवीणानंद ने कहा कि मनरेगा योजना में शामिल मज़दूरों को आवास और मनरेगा योजना में शामिल मज़दूरों को पैसा नहीं मिला है। जिससे छिछनी गांव से महिलाएं और पुरुष दोनों दर्जन लोग आएं हैं मैंने कर्मचारियों से मनरेगा मजदूरों को पैसा भेजने के निर्देश दिए हैं।और आवास योजना में जांच शुरू कर दिया है।