उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
लखनऊ- दिन-ब-दिन बढ़ती महंगाई ने जहां आम आदमी की कमर तोड दी है। ऐसे में एक बार फिर रसोई गैस के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट को बिगड़ कर रख दिया है। शादियों का माहौल में लगतार बढ़े रहे रसोई गैस के दामों ने आम आदमी के बजट पर बुरा असर डाला है। गुरुवार को तेल कंपनियों ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर उसे तीन रूपये महंगा कर दिया है। इससे पहले तेल कंपनियों ने सात मई को घरेलू गैस सिलेंडर पर पचास रूपये की बढ़ोतरी की थी। जिसमें 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत लखनऊ में 1037.50 थी। अब गैस के दाम में बढ़ोतरी होने के बाद लखनऊ में 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम 1040.50 रूपये हो गए है।
मई में पांच किलोग्राम सिलेंडर की पुरानी कीमत 380.50 रुपए थी। जो अब 382.50 रुपए में मिलेगा। 19 किलोग्राम के व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत में भी 9 रूपये की बढोतरी की गई है। जो 2448 रुपये के बजाए 2457 रुपये का मिलेगा।
गुरुवार को तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों को बढ़ाने का ऐलान किया है। जिससे लोगों की जेबों पर खासा असर पड़ा है। लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 1040.50 रूपये का मिलेगा।
पहले 7 मई 2022 को बढ़ें सिलिंडर के दाम-
किलोग्राम रूपये
5 किलोग्राम =380.50/-
14.2 किलोग्राम =1037.50/-
19 किलोग्राम =2448/-
अब 19 मई 2022 में बढ़ें सिलिंडर के दाम-
किलोग्राम रूपये
5 किलोग्राम =382.50/-
14.2 किलोग्राम =1040.50/-
19 किलोग्राम =2457/-