वेद प्रकाश चतुर्वेदी की रिपोर्ट
जालौन। हिन्दु युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष श्री राजा सिंह सेंगर के आवाहन पर नगर हिन्दु युवा वाहिनी ब्लाक जालौन के तत्वाधान में आज संरक्षक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के अवतरण दिवस सेवा भाव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान महंत योगी आदित्यनाथ जी की लम्बी की कामना करते हुये विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किये गये जिसमे मुख्य रूप ब्लाक अध्यक्ष विनीत तिवारी भिटारा ,वरिष्ट उपाध्यक्ष आशुतोष महाराज हरकौती ,आकाश महाराज, रामजी पाल, विपिन पटेल ,समस्त लोग सामलित हुए।