वेद प्रकाश चतुर्वेदी की रिपोर्ट
जालौन। कोटरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम छिरावली में पति ने मायके जाने से मना किया तो महिला ने दो नाबालिग पुत्रियों की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना आरोपी महिला के पति ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम छिरावलीनिवासी महेन्द्र अहिरवार की पत्नी प्रतिभा अपने पति से मायके जाने की जिद कर बैठी तो पति ने मायके जाने का विरोध किया इसी बात से आक्रोश में आकर प्रतिभा ने घर के अंदर उस समय अपनी दो नाबालिग पुत्रियों की गला दबाकर हत्या कर दी जब घर के अंदर कोई नहीं था।
कुछ देर बाद आरोपी महिला का पति घर पर आया तो देखा कि उसकी दो नाबालिग पुत्रियों की हत्या हो चुकी थी।
हत्यारोपी महिला के पति ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।