राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट
रेंढर जालौन। आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को मद्देनजर रखते हुये थाना रेंढर पुलिस सतर्क है रेंढर के थानाध्यक्ष योगेंद सिंह पटेल के निर्देश पर गुरुवार को ग्राम कमसेरा के प्रमुख चौराहे पर थाने के सीनियर दरोगा दौलत राम शाक्य सब इंस्पेक्टर गौरव मिश्रा उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव कांस्टेबल शिव किशोर कुमार कांस्टेबल अशोक कुमार ने पैदल गस्त किया लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया सीनियर दरोगा दौलत राम शाक्य ने कहा कि गुंडे बदमाश सुधर जाये नही तो जेल भेज देंगे उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये वह सदैव तैयार है अगर किसी भी आदमी द्वारा कानून का उल्लंघन होता है तो पुलिस अपना काम करेगी सब इंस्पेक्टर गौरब मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में त्योहारों पर किसी भी प्रकार का जुआ आदि नही होने देंगे पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिये है।