राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट
उरई। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी जी के जन्मदिन पर जालौन की टीम के द्वारा खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम रखा गया। राजू दीक्षित जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों को खिचड़ी खिलाई गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजू दीक्षित ने कहा कि प्रहलाद मोदी जी के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम किया जा रहा। जिसमें हमारा लक्ष्य था, एक हजार से ज्यादा लोगों को खिचड़ी वितरण की जाए जिस को सफल बनाने के लिए हमारी सारी जनपद जालौन की टीम ने हमें सहयोग दिया।
खिचड़ी वितरण करते समय राजू दीक्षित टिमरो जिला अध्यक्ष, हरेंद्र बिक्रम क्षेत्रीय महामंत्री, मंजू रानी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, रघुराज प्रजापत, अमित जैन, बालिक राम कुशवाहा, राजकुमारी यादव जिला महामंत्री, भरत कुरेले, अरविंद, सुनील सक्सेना, बबलू ठाकुर, रविन्द्र दीक्षित, विजय चौहान, रमाकांत पटेल,l आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।