राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट
ईंटों, जालौन। होटल रेस्टोरेंट में वाहन स्वामियों आदि के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का दुर्पयोग किया जा रहा है। होटलों बेल्डिग दुकानों पर और गैस से चलने वाली गाड़ियों में नियम कानून को ताख में रखकर अबैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा है। बड़ी तादाद में हो रहे अबैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर के दुर्यपयोग पर रोक नही लग पा रही है।अबैध तरीके से घरेलू सिलेंडर का प्रयोग करने पर कई बार बड़े बड़े हादसे भी हुऐ है और लोगों को भारी नुक्सान भी उठाना पड़ा है। लेकिन फिर भी होटल रेस्टोरेंट वाहन स्वामी अपनी आदतों से बाज नही आ रहे है।अबैध तरीके 14 कि०ग्रा०के घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे है। जबकि होटलों रेस्टोरेंट बेल्डिग दुकानों पर 19 कि० ग्रा०के काॅमार्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करना चाहिए।देखा जाऐ तो किसी भी होटल रेस्टोरेंट वाहन आदि में काॅमार्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल नही किया जाता है। सभी अबैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर से अपना काम कर रहे है। और द्रवित पेट्रोलियम गैस प्रदाय बितरण बिनियमन आदेश 2020 का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। जो कि आवश्यक बस्तु अधिनियम 1955 के अंर्तगत दण्डनीय अपराध है। फिर भी होटल रेस्टोरेंट दुकानों वाहन आदि में काॅमार्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग हो रहा है।अबैध तरीके घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वालों पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों के द्वारा कठोर कानून कार्यवाही की जाना चाहिए। जिससे घरेलू गैस सिलेंडर के अबैध इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके। और बनाऐ गये नियमों का पालन हो सके।