राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट
ईंटो(जालौन)। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या मे भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु जन मानस द्वारा दान दिया जा रहा है! इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ईंटों गजेंद्र सिंह ने 11000रु व चौकी इंचार्ज ईंटों अतुल राजपूत ने 11000रु की समर्पण राशि दान की! ग्यात हो कि इस समय राम मंदिर निर्माण मे दान हेतु आमजन मानस द्वारा बढ़चढ़ कर दान दिया जा रहा है! भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह व चौकी इंचार्ज अतुल राजपूत का यह कार्य सराहनीय है!
चौकी इंचार्ज द्वारा पूर्व में भी गरीब कन्या की शादी हेतु दान दिया जा चुका है! इस मौके पर हरिओम त्रिपाठी, आनंद द्विवेदी अमित नीखरा धीरज दीक्षित अभिनय दीक्षित देवेंद्र चतुर्वेदी योगेश त्रिपाठी, लवकुश त्रिपाठी श्री प्रकाश दीक्षित चन्द्रेश सहित सम्भ्रान्त जन उपस्थित रहे।