अवनीश कुमार मिश्र की रिपोर्ट
गोंडा। भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लेने वाले टीम मोदी सपोर्टर धर्म संस्कृति संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह शाक्य के द्वारा पुष्पेंद्र कुमार तिवारी दद्दन निवासी छतईपुरवा को 17 सितम्बर 2020 को टीम मोदी संघ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। समाज सेवा व देश प्रेम का जज्बा पुष्पेंद्र तिवारी के अन्दर कूट कूट कर भरा है। वो समाज के उत्थान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते आये हैं यही देख शिवाधर दूबे प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा द्वारा पुष्पेंद्र तिवारी को टीम मोदी सपोर्टर धर्म संस्कृति संघ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। पुष्पेंद्र तिवारी दद्दन को टीम मोदी संघ का सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र के नवल किशोर पारिक,श्रीराम मिश्र,दिलीप सिंह सहित काफी लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया।