दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट
गोंडा। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये ‘मिशन शक्ति’ अभियान के प्रथम चरण में जनपद में 05 लाख 25 हजार 536 लोगों को जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान 6 चरणों में 180 दिनों तक चलेगा जिसमें प्रथम चरण का शुभारंभ 17 अक्टूबर को प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह द्वारा टाउनहाल में डिजिटल माध्यम से किया गया, जो कि 25 अक्टूबर तक चलाया गया। उन्होने बताया कि अभियान में सम्बन्धि विभागों द्वारा बालिकाओं-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिए बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की गयी। उन्होंने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम में 570 लोगों को शामिल करते हुए पुलिस विभाग द्वारा प्रथम चरण के अभियान में 82028 व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 14463 लोगों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा 539 लोगों को महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए बेटियों को साइकिल वितरित की गयी। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 113450, प्राविधिक शिक्षा द्वारा 480, औद्योगिक विकास विभाग द्वारा 131 एवं युवा कल्याण एवं खेलकूद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 193 लोगों को लैंगिक समानता, लैंगिक उत्पीड़न तथा महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक किये। वहीं पशुपालन विभाग द्वारा 132, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 1200, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा 291744, महिला कल्याण विभाग द्वारा 15796, कृषि विभाग द्वारा 364, पंचायती राज विभाग द्वारा 1660, परिवहन विभाग द्वारा 75, नगर विकास द्वारा 2527 व दुग्ध विकास द्वारा 184 लोगों को अभियान के दौरान महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उनका सम्मान करने हेतु संकल्प दिलाया गया। जिलाधिकारी डा. बंसल ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा बालिकाओं-महिलाओं को हितलाभ, साइकिल, मास्क, आर्थिक सहायता आदि का भी वितरण किया गया। अभियान के क्रम में ही समाज के नागरिकों को बालिकाओं-महिलाओं की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इसी प्रकार महिला सशक्तीकरण व मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों-कर्मचारियों कोे प्रशस्ति देकर सम्मानित भी किया गया।