धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया की रिपोर्ट
कुशीनगर:-प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान / दस्तक अभियान का शुभारम्भ /उद्घाटन आज रविन्द्र नगर धूस स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मा0 सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा फीता काट कर किया गया।
मा0 सांसद ने इस अवसर पर अभियान को सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने सहित गंदगी व मच्छरों से वचाव हेतु आम जन को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है,इस मत्वपूर्ण अभियान में लगे अधिकारी कर्मचारी गण पूर्ण निष्ठा व लग्न से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, उन्होंने जे0ई0/ए0ई0एस0 प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था / फॉगिंग,/ स्प्रे कराने एवं छूटे वच्चों का टीकाकरण सहित संचारी रोग/दस्तक अभियान में अपना अपना उत्तरदायित्व एवं भूमिका का निर्वहन सभी सम्बंधित अधिकारी गण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 और संक्रामक रोगों से बचाव के लिये जनता को अधिक से अधिक जागरूक किये जाने तथा फील्ड में कार्य करने वाली आशा, आंगनबाड़ी को मास्क, सेनेटाइजर और ग्लब्स का प्रयोग करने पर जोर दिए।
इस अवसर पर मा0 विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्त, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार,सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी व एएनएम, आशा,व विद्यालय के अध्यापक गण उपस्थित रहे।