रवि तिवारी की रिपोर्ट
कन्नौज-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी माननीया प्रियंका गांधी जी के आव्हान पर सेवा सत्याग्रह महा रसोई के माध्यम से आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों श्रमिक मजदूरों को लंच पैकेट वितरण किये गये
और साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की तत्काल रिहाई की भी मांग की है।
इस अवसर पर उषा दुबे , विनय त्रिपाठी ,संदीप त्रिवेदी संजीव दुबे मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।