देवेश कटियार की रिपोर्ट
कन्नौज– क्षेत्र के जरिहापुर गांव में एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जरिहापुर निवासी दीपक की 30 वर्षीय पत्नी रानी का शव मकान के जाल में साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला का पति जब सुबह घर पहुंचा, तो पत्नी को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के सास-ससुर और ननद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष राजाकुमार सिंह ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। उन्नाव जनपद के दुर्गापुर निवासी मृतका के भाई राजा ने बताया कि उसकी बहन के साथ सास-ससुर और ननद अक्सर मारपीट कर प्रताडि़त करते थे। उसकी बहन की मौत करंट लगने से बताई गई थी, जब वह पहुंचा तो मामला फांसी का निकला।
रात एक बजे हुई थी बात, सुबह फांसी पर मिली लटकी
दीपक गांव में मिठाई की दुकान किए है और सहालगों में खाना बनाने का काम करता है। सोमवार की रात वह गांव में ही आई बारात में खाना बनाने गया था। दीपक ने बताया कि रात एक बजे पत्नी से बात हुई थी। सुबह जब वह घर पहुंचा और दरवाजा खोला, तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसने बताया कि पत्नी पिछले एक वर्ष से अपनी बीमारी से परेशान थी। उसका पथरी का ऑपरेशन होना था, जिसके वजह से वह परेशान रहती थी। इससे पहले भी वह नहर में कूदकर जान देने का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस प्रशाशन ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद जांच के निर्देश दिये।