अमित कुमार की रिपोर्ट
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली के क्षेत्र समधन कस्बे में दो दिन पहले बच्चो को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था। यह विवाद कोतवाली तक जा पहुँचा। कार्यवाही करने की वजाय पुलिस ने दोनों पक्षो में समझौता करा दिया था। लेकिन गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने – सामने आ गये और उनके बीच जमकर चाकू-छुरी चलाये गये। चाकू लगने से अरसद पुत्र तौफीक, तौफीक पुत्र शकूर, मुशीर पुत्र अनीश, अकील पुत्र अनीश गम्भीर रूप से घायल हो गये।मामले के जानकारी होने पर पहुँची समधन पुलिस ने घायलो को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में भर्ती कराया। जहाँ हालात गम्भीर होने पर डॉक्टर ने चारों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उपचार के बाद डॉक्टरों ने अरसद को कानपुर रेफर कर दिया। उधर मामले को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।