कन्नौज। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा को अविरल निर्मल रखने के लिये भारतीय लोक प्रशासन संस्था एक जन जागरूकता अभियान चलाने जा रही है शुरुआत में यह अभियान कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, और बनारस में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पर्यवारण प्रदूषण को रोकना अविरल गंगा निर्मल गंगा, जैव विविधता के भूमि का उपयोग, जलवायु परिवर्तन आपदा प्रबंधन कृषि व सामाजिक मुद्दे स्वास्थ्य और आजीविका आदि के लिए जन जागरूकता लाना है।
जुलाई 2020 में भारतीय लोक प्रशासन संस्था को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा नदी के हितधारकों के लिए मिली जुली क्षमता निर्माण कार्यक्रम को सौंपा गया था। परियोजना की देखरेख श्री एस एन त्रिपाठी महानिदेशक भारतीय लोक प्रशासन संस्थान,नई दिल्ली। परियोजना जांचकर्ता प्रोफेसर विनोद के शर्मा डॉ श्यामली सिंह है। परियोजना स्टाफ में चारू भनोट (परियोजना अधिकारी) कनिष्क शर्मा ( परियोजना सहायक) इमराना अख्तर, प्रोजेक्ट असिस्टेंट शामिल है है। परियोजना का सफल समन्वय के लिए परियोजना अधिकारी चारु भनोट और सहायक परियोजना अधिकारी कनिष्क शर्मा ने बुधवार को अपर जिला अधिकारी गजेंद्र कुमार से मुलाकात की और परियोजना के बारे में जानकारी दी। चारु भनोट ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत वह अविरल गंगा निर्मल गंगा जागरूकता अभियान के लिए स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करेंगे, सरकारी कर्मचारी जागरूकता कैसे लाये इसके बारे में उनको जानकारी देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन से टीम ने सहयोग मांगा है।