सरवन कुमार सिंह की रिपोर्ट
उन्नाव। संघ प्रमुख के आह्वान पर हिंदू जागरण मंच ने आज लॉक डाउन के दसवें दिन भी जरुरत मंदो को निःशुल्क भोजन का वितरण किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा महामारी की आपदा के चलते संघ के सभी संगठनों को मोर्चा संभालने व कोई भी जरुरत मंद परिवार भूखा न रहे का आह्वान किया हैं। इस मुहिम के चलते हिंदू जागरण मंच ने मोर्चा संभाला हैं। जिसकी शुरुआत 10 दिन पूर्व हुई थी। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी अपने मंच व संघ के कार्यकर्ताओं के साथ नर सेवा-नारायण सेवा को ध्येय वाक्य मानकर सेवा का बीड़ा उठाये हुये हैं। जिसमें उनकी तरफ से मंच के पदाधिकारियों के माध्यम से सैकड़ो भूखे लोगों को उनके घरों तक जाकर भोजन वितरित कराया जा रहा हैं।
आज जिला अस्पताल के बाहर बैठे लोगों को भोजन वितरण किया गया। पीडी नगर, बड़ी नहर, सड़क किनारे झोपड़ियो में रहने वालेेंं बेसहारा, दिहाड़ी मजदूरो, जरुरत मंद लोगों को निःशुल्क भोजन पैकेट वितरण कराया गया। साथ ही लोगो में साबुन, मास्क वितरण करते हुए अपने हाथो को साबुन से धुलने, केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने, लॉक डाउन तक अपने अपने घरो में रहने की अपील की।
विमल द्विवेदी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आज प्रातः 9 बजे देश नाम सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो देश की जनता से आगामी 5 अप्रैल को 9 बजे 9 मिनट अपने घरो की लाइटे बंद कर, बालकनी में दिये जलाने का आवाहन किया गया है। हम सब देश वाशियों की जिम्मेदारी है कि आपदा की इस जंग में पूरा देश उनका साथ दे और हम सब मोदी जी के आह्वान पर अपने अपने घरो में दिए जलाए व कोरोना को हराने में साथ दे। इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र शुक्ला, मनीष अवस्थी, जय शिव अवस्थी, शिव सेवक त्रिपाठी, शिवम आजाद, मयंक त्रिपाठी, मोनू सोनी आदि के द्वारा अलग अलग स्थानों पर निःशुल्क भोजन वितरण कराया गया।