योगेश कुमार की रिपोर्ट
जंगबहादुर गंज खीरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ कस्बा जेबी गंज में कई जगहो पर मनाया है।
बता दें कि जनपद लखीमपुर खीरी के वरवर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडे जी के नेतृत्व में इस समय बराबर कार्यक्रम किये जा रहे हैं, शुक्रवार को भी डी०के० महिला समाज कल्याण ग्रामोद्योग सेवा संस्थान में सीमा कश्यप द्वारा व मस्तीपुर में श्रवण कुमार उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा अजय कुमार मिश्रा के द्वारा उनके आवास पर,अशोक कुमार गुप्ता द्वारा उनके आवास पर स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस मौके पर भाजपा बरवर मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, महामंत्री कवि रमेश त्रिवेदी,सेक्टर प्रभारी विमल सिंह,आईटी विभाग के मोहनलाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, सेक्टर प्रभारी विमल सिंह, मदन सिंह, श्रवण कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, बूथ अध्यक्ष मास्टर राजीव अग्निहोत्री, भाजपा महिला मोर्चा बरबर की मंडल महामंत्री सीमा कश्यप आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।