रिपोटर-अजित त्रिपाठी
लखनऊ– राजधानी में हुई मीटिंग में लोगों ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाये जाने की मांग का मुद्दा उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवा रोड को जब से पीडब्लूडी द्वारा बनवाया गया तब से जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गयी है। लोगों ने यह बताया कि सड़क के दोनो किनारे नाली बनाने से इस समस्या का हल निकल सकता है। इसके अलावा चौपाल में सीवर लाइन की समस्या लगभग सभी कालोनियों से सामने आयी। कहीं सीवर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है तो कहीं सीवर का काम अधूरा पड़ा है। कहीं पर सीवर का कनेक्शन घरों से जोड़ा नहीं गया है। तो कहीं सीवर मेन लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इस समस्याओं के निस्तारण के बारे में पुछे जाने पर जलकल विभाग के अधिशाषी अभियंता वीके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता हरीन्द्र, देवानंद यादव, जेई मुनीम अली ने एक माह के अंदर इस समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। डूडा की ओर इस क्षेत्र में कूल तीन सड़कें बनायी जाएंगी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद केवल एक सड़क पर काम चालु हो पाया है। विभागीय जेई सदानंद के बचे दोनों सड़कों का कार्य जल्द शुरु करने का भरोसा दिया। आदर्श नगर खण्ड-दो में नगर निगम के ठेकेदार महेन्द्र सिंह द्वारा एके पाण्डेय के घर से महेन्द्र प्रजापति के घर तक पूर्व में लगा खड़ंजा का उखाड़कर पड़ंजा बिछा दिया गया। विभागीय अधिकारी व ठेकेदार बार-बार यह कहते रहे कि इस सड़क मेन्युअली डामर डाला जाएगा। लेकिन अब न ठेकेदार दिख रहे हैं और न ही अधिकारी। इस समस्या पर जेई नगर निगम जेई अरुण मेहता ने अभिज्ञता जताते हुए कहा कि मेरा इस क्षेत्र में अभी हाल में ट्रांसफर हुआ है। जनता चौपाल में दिव्यांग संजीव कुमार शर्मा, वंदना शुक्ला, कमलेश त्रिपाठी,अनंतनाथ तिवारी, अविनाश वत्स, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के सामने जनसमस्याएं रखी। विधायक अविनाश त्रिवेदी ने विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ का फंड अपने निधि से देने का आश्वासन दिया।