आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आज बदौसा थाना क्षेत्र के मजरा बंगलीपुरवा में एक महिला का शव मिला । महिला की माता जी ने बताया कि उसकी बेटी का अपनी सास और पति के साथ विवाद चल रहा था। वे दहेज के लिए उसको परेशान कर रहे थे। उन्होंने ही उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। थाना बदौसा में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। सास को हिरासत में ले लिया है। पति की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।