संवाददाता-विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत में स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के तहत शनिवार को शतचंडी महायज्ञ के लिए विराट कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर के 12 बजे से कलश यात्रा के साथ यज्ञ आरम्भ होगा। उक्त विषय की जानकारी विधायक प्रतिनिधि- अजय सिंह ने दी। उन्होंने उक्त निर्धारित समय पर सभी धर्म प्रेमियों,व्यापारियों,महिलाओं,पुरुषों व युवाओं से आग्रह करते हुए हजारों की संख्या में शामिल होकर पुण्य की भागी बनने की अपील की।
उन्होंने कहा कि शनिवार के दोपहर बारह बजे से सप्त दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ विराट कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि इस कलश यात्रा में जगद्गुरु बक्सर पीठाधीश्वर के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक- रामचंद्र चंद्रवंशी भी शामिल होंगे।