संवाददाता- विवेक चौबे
रांची : महामारी के रूप में कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए रविवार को देर शाम तक मुख्यमंत्री- हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर आला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। हेमंत सोरेन ने वायरस की बढ़ती रफ्तार की स्थिति को देखते हुए राज्य की समस्त जनता को भयावह महामारी के रूप में कोरोना वायरस से बचाने के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर दी। श्री सोरेन ने बताया कि यह लॉकडाउन सोमवार की सुबह छः बजे से 31 मार्च की रात 12 बजे तक रहेगा।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। मौके पर- गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव- सुखदेव सिंह,खाद्य आपूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव- अरुण सिंह,पुलिस महानिदेशक- एमवी राव,स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव- नितिन मदन कुलकर्णी,श्रम विभाग के प्रधान सचिव- राजीव अरुण एक्का,परिवहन विभाग के सचिव- के रवि कुमार,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी- गोपाल जी तिवारी,रांची के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक विशेष रूप से उपस्थित थे।