गांव लौटे सातों व्यक्तियों में एक कि तबियत खराब…..
संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : इनदिनों जोर-शोर से चल रहे कोरोना वायरस का खौफ लोगों में समा गया है। महामारी से लोगों को बचने के लिए सरकार भी पूर्ण रूप से लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। वहीं जनता भी सतर्क है। बता दें कि कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के डेमा गांव में सात व्यक्ति चेनई से लौटे हैं। उक्त गांव निवासी- बिफन रजवार का पुत्र-भिखारी रजवार, स्वर्गीय उमेश चंद्रवंशी का पुत्र- राहुल कुमार, विश्वनाथ राम का पुत्र- रमेश राम व दिनेश राम, नगेश राम का पुत्र- नितेश कुमार,मलु राम का पुत्र व इनके साढ़ू का पुत्र- श्रवण कुमार व बलेश्वर कुमार का नाम शामिल है। मुखिया- मीना देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यक्ति दो दिनों की यात्रा तय करके अपने गांव पहुंचे हैं। उक्त सातों व्यक्तियों में बिफन राम के पुत्र- भिखारी राम की तबियत खराब है। वह बोल नहीं पा रहा है। मुखिया को मन्दिश रजवार व जल सहिया- गीता देवी के पुत्र ने बताया कि उक्त अस्वस्थ व्यक्ति को इलाज हेतु मझिआंव अस्पताल ले जाने के लिए जीप की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। मुखिया ने सहयोग के रूप में 1000 रु. देने की बात कही। साथ ही शीघ्र अस्पताल ले जाने की सलाह भी दी। मुखिया- मीना देवी ने चेन्नई से लौटे सभी व्यक्तियों की जांच की मांग भी की है।