संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : अपने परिवार का पालन पोषण के लिए पलायन को मजबूर मजदूर अन्य प्रदेश में जाकर फंस गए हैं। कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लॉक डाउन है। अब वे मजदूर भूखे-प्यासे रहने को लाचार हैं। बता दें कि कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घोड़दाग गांव निवासी- मुनेश्वर राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में हमसब कुल 40-45 मजदूर फंसे हुए हैं।
फंसे मजदूरों में- गौतम राम,विजय राम,रामप्रसाद राम,बुटन राम,अर्जुन राम,रवि कुमार,मुन्नी राम,राजेन्द्र राम,सनोज भुइयां,महेंद्र यादव,लाला यादव,मुखलाल यादव,बब्लू यादव,राकेश यादव, अनिल राम,विपिन कुमार,जित्येन्द्र कुमार सहित अन्य नाम शामिल है।
सहायता हेतु मोबाइल नम्बर- 6355042324 पर सम्पर्क किया जा सकता है। फंसे सभी मजदूरों ने कहा कि हम सब घर आना चाह रहे हैं। राज्य सरकार से इस संबंध में मजदूरों ने गुहार लगाया है।