गणेश कुमार झा की रिपोर्ट
पाकुड़ : राष्ट्रीय नारायणी सेना झारखंड के सभी पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्य के सहमति एवं सहयोग से राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के निर्णय से सागर चौधरी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जैसा की ज्ञात हो सागर चौधरी पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में संगठन के लिए निस्वार्थ एवं निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहे थे। उनका कार्य उत्तम था जिसके कारण सबका सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ। इसी के सुनहरे अवसर पर सागर चौधरी को पाकुड़ राष्ट्रीय नारायणी सेना के कार्यालय में पाकुड़ के पदाधिकारी गण व सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा उनको बधाई दिया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंदन झा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकुर कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोलय कुमार कर,जिला महामंत्री संजीव कुमार,जिला उपाध्यक्ष सुब्रतो मंडल,जिला मीडिया प्रभारी तारकेश्वर मिश्रा, जिला बिरांगाना बाहिनी ममता भगत आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।