संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के मझिआंव में बस स्टैंड व रोहित के रसोई नामक होटल के आगे मुख्य सड़क पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय का उदघाटन किया गया। बता दें कि झामुमो के जिलाध्यक्ष- तनवीर आलम ने फीता काट कर उक्त कार्यालय का उदघाटन किया। जबकि उदघाटन कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष- एस एन त्रिपाठी ने किया। जिलाध्यक्ष- तनवीर आलम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में हेमंत सरकार लगातार मिसाल पेश कर रही है। निर्धन व्यक्तियों के लिए नई-नई तरकीब ढूंढ निकाल रही है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बेहतरीन कार्य करके जनता का दिल जीत रही है। वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष- एस एन त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रखण्ड कमिटी भी सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि झामुमो निश्चित रूप से गरीबों की की ही पार्टी है। साथ ही कहा कि प्रखण्ड के गरीब व्यक्ति अपनी समस्याओं को रखें, प्रखण्ड कमिटी अवश्य निदान करेगी।
मौके पर- कलीम अंसारी, हैदर अंसारी, सेवा निवृत्त शिक्षक- अमरूदीन, राजेन्द्र पासवान, हैदर अली खान, ललित राम, बृजनंदन सिंह, पूर्व मुखिया- शेख अमरूदीन, सूर्यदेव यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।