संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत में स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के प्रांगण में शनिवार को मुखिया संघ की बैठक आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह खुटहेरिया पंचायत मुखिया- अनीता देवी ने की। बैठक में पंचायत से सम्बंधित विकास को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। भुगतान में 15वें वित्त की राशि के भुगतान के लिए 25 सितंबर को मुखिया संघ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी गढ़वा, उप विकास आयुक्त गढ़वा व उपायुक्त गढ़वा से सुबह के 11:00 बजे मिलने का निर्णय लिया गया। वहीं कांडी प्रखण्ड के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना से सम्बंधित बातें भी की गईं। बैठक में कहा गया की वर्तमान में मिले आवंटन का रजिस्ट्रेशन व जियो टैग में काफी बिचौलियागिरी हो रही है। उपस्थित सभी मुखिया ने इसका विरोध किया गया। प्रशासन से मांग की गई कि इसमें सुधारात्मक कार्रवाई किया जाए। साथ ही रानाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया- कृष्णा दास को अदालत से जमानत मिलने व जेल से छूट कर अपने पंचायत में आने पर मुखिया संघ की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही प्रशासन द्वारा उनका मुखीययी पुनः वापस दिलाने की प्रशासन से मांग की गयी। 15वें वित्त आयोग के मद में आवंटित राशि के विरुद्ध ऑनलाइन किए गए योजना को सभी पंचायत में कुछ न कुछ कार्य कर दिया गया है, किन्तु राशि का भुगतान नहीं हुआ है। कारण कि सरकार द्वारा भुगतान का गाइडलाइन जिला को यथा शीघ्र जारी करने की मांग जिला प्रशासन से की गयी।साथ ही विधवा, विकलांग व वृद्धा पेंशन की स्वीकृति करने के लिए प्रशासन से मांग की गई। साथ ही राशन कार्ड बनाने के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गयी। कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड कर्मीयों के द्वारा कार्य में विशेष रुप से रूचि नहीं लेने पर खेद प्रकट किया गया। साथ ही मांग की गई की प्रतिनिधियों की मांग के मध्यनजर सहयोग प्रदान किया जाए। वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष सह सरकोनी पंचायत मुखिया- मीना देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के पूर्व प्रखंड के अन्य पंचायत में जनता दरबार लगा, जिसमें पेंशन पास तो किया गया, किन्तु अभी तक सरकोनी पंचायत में जनता दरबार नहीं लगा। उन्होंने कहा कि अभी भी उक्त पंचायत के बहुत से बृद्ध, विकलांग व विधवा पेंशन से वंचित हैं। उनका पेंशन शीघ्र स्वीकृत हो। वहीं उक्त पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि- अरुण सिंह ने कहा कि पंचायत में प्रधानमंत्री आवास में कई बिचौलिया हावी हैं। गरीबों से आवास के नाम पर पैसा लिया जा रहा है। उन्होंने इस पर प्रशाशन से अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि 15वें वित्त का कार्य कांडी प्रखंड के सभी पंचायत में रुका हुआ है। पंचायत सचिव गाइडलाइन का हवाला देकर कार्य लटकाए हैं। साथ ही अरुण सिंह ने कहा कि सरकोनी गांव के बेबी देवी, पति- सुनील डोम को अंबेडकर आवास देकर शीघ्र आवास का निर्माण कराया जाए। आज भी इसके परिवार के सभी सदस्य प्लास्टिक के छावनी में ही रहने को विवश हैं।
मौके पर- शिवपुर मुखिया- योगेन्द्र राम, गाड़ाखुर्द मुखिया- आरती कुमारी, पतहरिया मुखिया- रिंकी देवी, खरौंधा मुखिया- आशा देवी, बलियारी मुखिया- संध्या देवी, डूमरसोता मुखिया- रामकली देवी, राणाडीह पूर्व मुखिया- कृष्णा दास, कांडी मुखिया- विनोद प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि- नीरज सिंह, मुन्ना ठाकुर, सत्येंद्र साह, लालेश्वर सिंह, मनोज चंचल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।