संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया ने शनिवार को पंचायत के विभिन्न गांवों में अवस्थित पूजा पंडालों का भ्रमण किया। पूर्व मुखिया- जयकिशुन राम ने 50 बाइकों पर सवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूजा पंडालों में जाकर जगत जननी महामाता दुर्गा को मत्था टेकते हुए पंचायत में अमन चैन व सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्र में महामाता के नौ रुपों की पूजा अर्चना के महा अनुष्ठान से व्यक्ति को शक्ति की प्राप्ति होती है। आरोग्य का वरदान मिलता है। माता की कृपा से प्राप्त शक्ति को समाज के कल्याण में लगाना चाहिए। पूर्व मुखिया ने सभी पूजा पंडालों में अपना अंशदान भी समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने अधौरा, हरिजन टोला सोनपुरवा, सोनपुरवा, देवडीह, मंडरा, चेचरिया के दोनों पूजा पंडाल व शिवपुर के पूजा पंडाल में माता रानी का दर्शन किया। इसके साथ ही सोहगाड़ा के पूजा पंडाल व बहेरा के देवी मंदिर में भी मत्था टेका। इस मौके पर असलम अंसारी, अनिल कुमार, राजेश पाठक, चंदन कुमार, सुनील साव, अवधेश यादव, संतोष राम, बूचू राम, रंजीत कुमार, नरेश राम, कमलेश यादव, अनुज शर्मा, सुरेंद्र राम, जय प्रकाश साव, मनोज साव, अशोक राम, अखिलेश राम, उमेश साव, नाजीर अहमद, अहमद अंसारी, शंभू पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।