संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : बरडीहा प्रखण्ड के जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी सह भावी प्रत्याशी- कांति देवी ने शनिवार को प्रखण्ड के दर्जनों गांवों में अवस्थित पूजा पंडालों का भ्रमण किया। भ्रमण किए गए पूजा पंडालों में- खरडीहा, लेभरी, जीका बरडीहा, सलगा, कौआखोह, ललगाड़ा, बभनी सरस्वतिया, ओबरा, गंगतरिया, लोका, मझगावां, कोल्हुआ, बरछाबान्ध, लावा चंपा, आदर सेमरी, जतरोबंजारी, नावाडीह, सुखण्डी सहित कई गांव व टोले शामिल हैं। उन्होंने मां दुर्गा को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा महिलाओं की शान व शक्ति है। वहीं जिला परिषद भावी प्रत्याशी प्रतिनिधि- उदय रजवार ने कहा कि सामाजिक कार्यों के प्रति हम पहले भी सदैव तत्पर थे व आज भी समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि किसी को कोई प्रकार की दिक्कत हो तो अवश्य सूचित करें। हर दुख-सुख में शामिल रहेंगे। मौके पर- मीडिया प्रभारी- सत्येंद्र रजवार, उमा रजवार, अवधेश रजवार, दिनेश रजवार, द्वारका रजवार, शन्तु रजवार, सागर रजवार, प्रतिमा देवी, शक्तिमान रजवार, महेंद्र रजवार, रामाश्रय रजवार, जोगेंद्र रजवार, शंकर ठाकुर, अशर्फी रजवार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।