संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पिपरडीह गांव निवासी- अमित कुमार पांडेय को ब्राह्मण संघ का प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष- अमित पांडेय के द्वारा उन्हें नियुक्त किया गया है। वहीं कांडी प्रखण्ड अध्यक्ष- अमित कुमार पांडेय ने दीपावली व छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रखण्ड के तमाम ब्राह्मण समाज को हार्दिक शुभकामना दिया है। उन्होंने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुझे ब्राह्मण संघ का प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज में एकता अति आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष- सुनील पांडेय व जिला अध्यक्ष- अमित पांडेय द्वारा जारी निर्देश का समुचित तरीके से पालन करूँगा। प्रखण्ड अध्यक्ष की भूमिका अदा कर ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करूँगा।