संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत- घटहुआँ कला में स्थित पंचायत सचिवालय के बाहर दो गांवों के किसानों के बीच सरसों के बीज का वितरण किया गया। बता दें कि भावी मुखिया प्रत्याशी- अरुण राम के नेतृत्व में कृषि मित्र के पति- महेश पाल के द्वारा सरसों का वितरण किया गया। वहीं भावी मुखिया प्रत्याशी- अरुण राम ने जानकारी देते हुए बताया कि ओलमा गांव के कुल 16 व राजा घटहुआँ के कुल 75 किसानों के बीच सरसों के बीज का वितरण किया गया। साथ ही बताया कि प्रत्येक 8 किसानों के बीच 2 किलो का एक-एक पॉकेट निःशुल्क दिया गया। अरुण राम ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के प्रति कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है ताकि गरीब किसानों को कोई समस्या न हो। मौके पर- बैजनाथ राम, सुमेर राम, चम्पा देवी, शिला देवी, ललन राम, सरयू राम, रामाशीष राम, अशर्फी राम, रामजन्म राम, हीरा राम, मदन कुमार, विनय राम सुदामा राम सहित अन्य कई किसान उपस्थित थे।