संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के शुभ अवसर पर 24 दिसंबर 2020 से ई फाइलिंग की शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, जिला आपूर्ति सह जिला उपभोक्ता विवाद निवारण गढ़वा व प्रभारी अध्यक्ष ने गुरुवार को फीता काटकर किया। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक व सजग करने के उद्देश्य कार्यशाला का आयोजन किया गया है ।
इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम ई फाइलिंग के शुभारंभ पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा व जिला आपूर्ति सह सचिव जिला उपभोक्ता विवाद निवारण गढ़वा ने संयुक्त रुप से बताया कि ई फाइलिंग के माध्यम से उपभोक्ता या अधिवक्ता घर बैठे ही अपनी सुविधा अनुसार जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम में अपना केस दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन केस इंट्री का कार्य कंपोनेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से सन् 2016 से ही प्रारंभ की गई है ।
इस परियोजना के माध्यम से जिला उपभोक्ता गढ़वा में भी दर्ज सारे केस ऑनलाइन डाटा एंट्री सहायक के द्वारा किया जाता रहा है। नए एक्ट 2019 के तहत उपभोक्ता दिवस के दिन गुरुवार को ई फाइलिंग की शुरुआत की जा रही है। इसी के क्रम में उन्होंने बताया कि पहले 0 से 1 लाख का कोट फी के रूप में 100 रूपये का चालान या पोस्टल आर्डर, डिमांड ड्राफ्ट की आवश्यकता पड़ती थी। एक लाख से पांच लाख रुपए का कोर्ट फी के रूप में 200 रूपये का चालान, 5 लाख से 10 लाख रुपए का कोर्ट फी के रूप में 400 रूपये ,10 लाख से 20 लाख रुपए का कोर्ट फी के रूप में 500 रूपये का चालान लिया जाता था, परंतु नए एक्ट के अनुसार 5 लाख रूपये तक का जीरो रुपया फी के रूप में कटौती की जाएगी।
नए प्रावधान में यह भी जोड़ा गया है की 5 लाख से 10 लाख रुपए तक 200 रूपये कोर्ट फी के रूप में, 10 लाख से 20 लाख तक 400 रूपये कोर्ट फी के रूप में, 20 लाख से 50 लाख तक 1000 रूपये कोर्ट फी के रूप में, 50 लाख से लेकर एक करोड़ तक 2000 रूपये फी के रूप में लिया जाएगा।
पूर्व के एक्ट के अनुसार जिला फोरम में वाद दायर करने अधिकतम 20 लाख रुपए तक का अधिकार था, परंतु नए एक्ट के अनुसार एक करोड़ रुपए तक दावा या शिकायत दायर करने का अधिकार दिया गया है। इसी दौरान कार्यक्रम में उपलब्ध उपभोक्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से उनके अधिकार को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
जिला आपूर्ति सह जिला उपभोक्ता विवाद निवारण गढ़वा ने बताया की जिस कार्य में पूर्व में अधिक समय लगता था। अब ई फाइलिंग के माध्यम से कार्य में आसानी व कार्य शीघ्र होने की संभावना बनी रहेगी।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी- जियाउल अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह उपभोक्ता विवाद निवारण गढ़वा विजयेंद्र कुमार , प्रभारी अध्यक्ष श्रीनाथ पांडेय , लगभग 50 अधिवक्ता, लगभग 40 उपभोक्ता , प्रधान सहायक- राजीव कुमार द्विवेदी, सहायक- मनीष गौतम, लिपिक- नवनीत कुमार मिश्रा, प्रभा कुमार, ऋषिकांत ओझा, राजेश चंद्रवंशी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।