विकास मिश्रा की रिपोर्ट
कन्नौज- जिले के छिबरामऊ मे बहुत उत्साह पूर्वक मनाई गयी गाँधी जयंती | गाँधी जयंती के उपलक्ष्य मे नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष राजीव दुबे द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास कॉलोनी मे किया गया |इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय विधायिका अर्चना पांडेय ने आवास विकास कॉलोनी स्थिति गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान उपाध्याय, सुशील पांडेय, अटल दुबे, विकास दीक्षित आदि अन्य कई लोग उपस्थित रहे | साथ ही छिबरामऊ थाना मे भी गाँधी जी की जयंती पर (co)दीपक द्विवेदी ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धवजा रोहण करके राष्ट्रगान गाया गया |