रघु यादव मस्तूरी की रिपोर्ट
विदित हो कि पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया में मजबूती प्रदान हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर की नियुक्ति की जा रही है। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के लिए जिला संयोजक के लिए जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अनुशंसा से प्रदेश के सोशल मीडिया के चेयरमैन अनूप वर्मा की अनुमति से तरुण यादव को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उसकी नियुक्ति से हर्ष व्यक्त करते हुए गौरव दुबे प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ने कहा कि तरुण यादव जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान होगी। भूपेंद्र बिट्टू साहू पूर्व प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर तक के नियुक्ति सोशल मीडिया में की जा रही है जिससे पार्टी की विचारधारा गांव गांव तक पहुंच सके।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक शिबली मेराज खान एवं मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष/विधानसभा अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने भी तरुण यादव के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।