संबाददाता अभिषेक गुप्ता
कमालगंज-लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा ने रन ऑफ यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपा के दर्जनों कार्यक्रताओं ने भाग लिया। कार्यक्रताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत संघ के निर्माण और जम्मू कश्मीर के भारत विलय में उनके योगदान को याद किया।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के साथ भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। वह एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे,जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक थे। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके कारण ही सैकड़ों रियासतों में बंटे भारत को एक विशाल गणराज्य का ओहदा मिला है। जिसके कारण उन्हें वह सम्मान नही मिला,जिसके वह हकदार रहे। मोदी सरकार के आने के बाद से ही इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत गुजरात में उनकी विशाल प्रतिमा की स्थापना से लेकर उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना शामिल है। इसके बाद भाजपा कार्यक्रताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किये। इस मौके पर जिला महामन्त्री फतेहचंद्र राजपूत,महिला मोर्चा जिला,महामन्त्री हिना दुबे,संध्या राजपूत, स्मर्ति राजपूत, अल्का राजपूत,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक आशीष दुबे, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो सत्यम दुबे, नितेश महेश्वरी,डॉ देवदत्त राजपूत, गौरव गुप्ता, गोपाल पालीवाल, नित्यप्रकाश वर्मा,विनय कुमार रिंका आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।