सन्नी यादव की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा। रक्षित केंद्र जांजगीर में स्पंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह द्वारा परेड का निरीक्षक किया गया। इसके उपरंात उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वास्थ्य एवं पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सकारात्मक सोच के साथ एवं समस्त प्रकार के व्यसन से दूर रहकर तनावरहित ड्यूटी करने के सम्बंध में दिशा-निर्देश दिया गया।
कोविड-19 में सराहनीय ड्यूटी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति-पत्र भी प्रदाय किया गया।