हरिश साहू की रिपोर्ट
जांजगीर जिला पामगढ़ में बुधवार की तड़के एक नाबालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है |घटना ग्राम कोसला का है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ निवासी 15 वर्षीय सेवती बाई कश्यप पिता अशोक कश्यप ने कोसला में मंगलवार की मध्य रात्रि अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली| बुधवार की सुबह जब उसकी छोटी बहन सो कर उठी तो उसने देखा, उसने इसकी जानकारी अपने मामा को दी | मामा अशोक कश्यप की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है | आत्महत्या का कारण अभी नहीं चल पाया है | पुलिस जांच में जुटी हुई है |
मिली जानकारी के अशोक कश्यप अपनी पत्नी यशोदा के साथ रोजी-रोटी की तलाश में अन्य राज्य गया हुआ है | उसने अपनी 2 बेटी को ससुराल कोसला में ससुर बलराम कश्यप के देख-रेख में छोड़ा था | मृतक सेवती पिछले 2 साल से यही रह रही थी | जबकि उसकी छोटी बहन कुछ दिनों से यहां आई हुई थी |