सन्नी यादव की रिपोर्ट
पावन पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिन एवं प्रथम सोमवार को राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अपने सहयोगियों सहित श्री भोलेनाथ जी के दरबार में पहुँचकर विभिन्न स्वरूपों का दर्शन लाभ प्राप्त कर पूण्य अर्जित किये सर्वप्रथम सिद्धेश्वर नाथ महादेव जारा,देवेश्वर नाथ महादेव देवसुन्द्रा, सिद्धेश्वर नाथ महादेव बालसमुंद पलारी एवं भूतेश्वर नाथ महादेव चित्रोत्पला गँगा तट अमेठी पहुँचे।
इस अवसर पर श्री प्रवीण धुरन्धर जी, डॉ कोमल वैष्णव जी, सहदेव यादव, रामतीरथ दास जी, योगेश उपाध्याय जी,रज्जाक खान, पार्षद प्रतिनिधि भूषण ठेठवार, राजा खान,सुमित तिवारी, लाला वर्मा, गोपाल वर्मा, भुखन दास वैष्णव, विजय बंजारे, रामचन्द्र बर्मन, प्रेमदास बघेल, झड़ीराम कन्नौजे, राम खिलावन वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष मनोज आडिल,डॉ कमल राजपूत ,शेर खान,पार्षद संतोष देवांगन, उमाशंकर मिश्रा, यमलोक साहू, इन्द्र कुमार वर्मा, कुन्दन साव, जितेन्द्र साहू सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।