अमरनाथ यादव की रिपोर्ट
मसौधा-अयोध्या-मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने विकासखंड मसौधा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर रायपुर एवं हरिपुर जलालाबाद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चल रहे विभिन्न कार्यों में प्रमुख रूप से चकरोड पटाई, पंचायत सचिवालय स्थापना, खेल मैदान आदि शामिल रहा। हम आपको बताते चलें कि दिन बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने विकासखंड मसौधा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायतों में चल रहे चकरोड पटाई कार्य का बारीकी से जांच पड़ताल की। दूसरी तरफ पंचायत सचिवालय स्थापना तथा खेल मैदान जैसे अन्य कार्यों का भी प्रमुखता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव के साथ वरिष्ठ अधिकारी व ग्राम प्रधान रहे उपस्थित।