सन्नी यादव और अभिषेक यादव की रिपोर्ट
तखतपुर: मेड़पार बाज़ार में हुई 54 गौ वंश की दुखद मृत्यु की शांति के लिए आज बेलपान में नर्मदेवेश्वर प्रांगण में 54हज़ार गायत्री मंत्रों के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।
ऐसी मान्यता है कि गौ माता की हत्या से क्षेत्र को किसी अनिष्ट की आकांशा को देखते हुवे तखतपुर को किसी भी तरह के अनिष्ट एवं अमंगल से बचाया जा सके इसलिए स्थानीय नागरिकों ने आज ये आयोजन किया।
इसके अंतर्गत आज सुबह से ही गायत्री मंत्र का जाप किया गया। 54000 गायत्री मंत्रों के जाप के साथ एक कुंडिय गायत्री यज्ञ गौ माताओं की आत्मा की शांति और क्षेत्र को दोष मुक्त श्मुक्त करने यज्ञ में आहुति दी गयी।
उल्लेखनीय है की मेड़पार में ठूंस ठूँस कर भर दिए जाने जे कारण 54 गौ वंश ने दम घुटने से दम तोड़ दिया था।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमति हर्षिता पाण्डेय जी,घनश्याम कौशिक,त्रेतानाथ पाण्डेय,संतोष कश्यप,बी आर मोहोबिया,विश्वनाथ। पटेल ,प्रदीप कौशिक ,रामचरण वस्त्रकार,ललिता कश्यप,सुरेश पाण्डेय,कृष्ण कुमार साहू,लव पाण्डेय,दिनेश साहू,ऋषिमुनि पटेल,नैनलाल साहू,सुधीर वर्मा,अश्विनी साहू,कोमल ठाकुर,दिलीप कोरी,काशी देवांगन,अजय यादव,दिलीप टोलनी,विश्वनाथ यादव,माधव देवांगन,प्रमोद शर्मा,ओमकर सोनी,ज्ञान ठाकुर,बसंत सोनी,सीताराम यादव,सुरेश शर्मा,पारस राम साहू एवं बड़ी संख्या में तखतपुर वासी उपस्थित थे l