सन्नी यादव की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनु.जाति. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंश ने सौभाग्य का पर्व हरितालिका तीज के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। हरबंश ने तीजहारिन माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली संस्कृति का परिचायक है। ऐसे पर्व हमारी पुरातन संस्कृति को बनाए रखते हैं। हरबंश ने बताया कि
सुहागिन औरते आज अपने पतियों के लिए कल रात से कडू भात खा कर उपवास है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है। यह व्रत बेहद ही कठिन व्रत होता है। इसे दो प्रकार से किया जाता है। एक निर्जला और दूसरा फलहारी-निर्जला व्रत में पानी नहीं पीते है, इसके साथ ही अन्न या फल कुछ भी ग्रहण नहीं करते हैं।साथ ही कहा कि व्रत को रखने वाली बहनों माताओ सुख समृद्धि प्रदान कर भगवान उनकी सभी मनो कामना पूर्ण करे।